पुलिस ने टाटा सुमो से 60 बोतल अवैध शराब किया जब्त

पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से 60 बोतल अवैध शराब जब्त की है. वाहन को दारू थाना क्षेत्र के बासोबार फुटबॉल मैदान से जब्त किया.

दारू.

पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से 60 बोतल अवैध शराब जब्त की है. वाहन को दारू थाना क्षेत्र के बासोबार फुटबॉल मैदान से जब्त किया. इस मामले को लेकर थाना प्रभारी सफीक खान ने बताया कि सूचना मिली थी कि दारू बासोबार फुटबॉल खेल मैदान में एक टाटा सूमो गोल्ड (जेएच 02एएस-6054) खड़ी है. इसमें अवैध शराब है. पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा. तब तक गाड़ी में सवार लोग भाग चुके थे. उसके बाद गाड़ी को अपने कब्जे में लिया. गाड़ी से 60 बोतल अवैध शराब बरामद किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >