गुलमोहर का पेड़ गिरने से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

हजारीबाग में वन विभाग कार्यालय के पास अचानक गुलमोहर का पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए और कोई हताहत नहीं हुआ।

हजारीबाग. शहर स्थित वन विभाग के सीएफ कार्यालय परिसर के सरकारी आवास के समीप शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक एक विशाल गुलमोहर का पेड़ गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और मकान में मौजूद परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार वन विभाग के सीएफ कार्यालय में सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत सूर्य देव राम अपने सरकारी आवास में परिवार के साथ थे.

उन्होंने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी बलिया देवी, पुत्री प्रभा कुमारी, बहू इशिका कुमारी तथा एक वर्षीय पोता घर के एक ही कमरे में मौजूद थे. तभी अचानक तेज आवाज के साथ गुलमोहर का पेड़ मकान के पास गिर पड़ा. पेड़ गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य घबरा गए और तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचे.घटना में मकान के आसपास नुकसान हुआ, लेकिन किसी भी सदस्य को चोट नहीं लगी.

सूर्य देव राम ने बताया कि यदि पेड़ कुछ फीट इधर-उधर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था. स्थानीय लोगों ने परिसर में जर्जर एवं पुराने पेड़ों की नियमित जांच कर समय रहते उनकी छंटाई या हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >