ताला तोड़ चोर जेवरात सहित एक लाख से अधिक का सामान ले उड़े

कटकमदाग थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में पांच मई की रात चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर जेवरात सहित एक लाख से अधिक का समान ले भागे.

कटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में पांच मई की रात चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर जेवरात सहित एक लाख से अधिक का समान ले भागे. इस संबंध में भुक्तभोगी रंजनी कांत ओझा और अरविंद कुमार ओझा ने कटकमदाग पुलिस से शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. भुक्तभोगी रंजनी कांत ने बताया कि पांच मई की रात्रि चोर घर के गेट में ताला को हेक्सो ब्लेड से काटकर घर के अंदर प्रवेश किया. घर के अंदर तीन कमरे में लगे ताले के कुंडी को उखाड़ दिया और कमरे में रखा बक्सा, जेवरात, कपड़ा और पीतल का बर्तन ले गये. इस दौरान चोर घर के अंदर शराब पीकर बोतल वहीं छोड़ दिया. उन्होंने बताया कि चोरों ने 50 हजार का कपड़ा, एक लाख से अधिक का जेवरात और बर्तन ले भागे. चोरों ने एक ड्रम में रखे अरवा चावल को भी नहीं छोड़ा. वही श्याम किशोर ओझा के घर के दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और गोदरेज, बक्सा में रखे सामान को इधर उधर फेंक कर भाग गये. रंजनी कांत ओझा दो दिन पूर्व घर को बंद कर अपने बहन घर चतरा जिला के लुंबी गांव गये हुए थे. जबकि श्याम किशोर ओझा का घर हमेशा बंद रहता है. महीने में एक बार उसका पुत्र अरविंद कुमार ओझा घर देखने के लिए आता है. कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >