ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की मौत

बालू अनलोड कर लौट रहे ट्रैक्टर ने घर के पास खेल रहे बालक को कुचला

बरही. प्रखंड के ग्राम कोल्हुआ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृतक सत्यम ग्राम कोल्हुआ के उमेश यादव का पुत्र था. घटना शनिवार की सुबह करीब छह बजे की है. ट्रैक्टर बालू अनलोड कर लौट रहा था. इसी क्रम में खेल रहे सत्यम को कुचल दिया. घटना के बाद मृतक बच्चे के माता-पिता सदमे में हैं. वहीं गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया गांव की सड़क पर अवैध बालू ढोने वाले ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चलते हैं, जो लोगों की जान के लिए खतरनाक बन गये हैं.

मारपीट में दंपती समेत तीन लोग घायल

बरकट्ठा. थाना क्षेत्र के ग्राम बंडासिंघा में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गये. घटना शनिवार की है. घायलों में छोटी साव, उनकी पत्नी मालती देवी तथा रुबी देवी का नाम शामिल है. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >