17 लाख की विदेशी शराब जब्त

चार तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग. हजारीबाग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है. हजारीबाग के चौपारण और कटकमसांडी पुलिस ने करीब 17 लाख की विदेशी शराब जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को चौपारण पुलिस ने जीटी रोड से गुजर रही एक कार को रोककर तलाशी ली. इसमें 192 बोतल शराब बरामद हुई. चौपारण पुलिस ने कार से शराब की खेप ले जा रहे दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग सात लाख है. इधर, कटकमसांडी पुलिस ने एक कार से 210 बोतल विदेशी शराब जब्त किया है. पुलिस ने कार से दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 10 लाख है.

अभियान के दौरान पुलिस को पहले भी मिली है सफलता

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि इस सप्ताह में टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बोधा गांव के निकट से शराब लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया गयी था. जिसमें 60 पेटी विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया था. जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य तीन लाख 70 हजार बताया जा रहा है. एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अबतक 20 लाख 70 हजार मूल्य की शराब जब्त की गयी है. वहीं, महुआ शराब चुलाई के विरुद्ध हजारीबाग पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब और जावा महुआ जब्त कर नष्ट कर दिया. एसपी ने कहा कि नष्ट की गयी महुआ शराब और जावा महुआ का अनुमानित मूल्य पांच लाख 25 हजार रुपये है. इस दौरान पुलिस ने दर्जनों शराब की भट्ठी को भी नष्ट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >