अमन की रिहाई को लेकर निकाली न्याय यात्रा

जेल में बंद अमन कुमार की रिहाई को लेकर उनकी पत्नी डिंपल मिश्रा ने बड़कागांव के कई गांवों में न्याय यात्रा निकाली.

हजारीबाग.

जेल में बंद अमन कुमार की रिहाई को लेकर उनकी पत्नी डिंपल मिश्रा ने बड़कागांव के कई गांवों में न्याय यात्रा निकाली. न्याय यात्रा में झारखंड सरकार से अमन कुमार और अजय सिंह को जेल से रिहा करने की मांग की है. ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि अमन कुमार और अजय सिंह को जेल से रिहाई के लिए सहयोग करें. जेल से निकलने के बाद वह देश हित में काम करेंगे और स्थानीय लोगों को बाहरी राजनीति से बचायेंगे. अमन कुमार को झूठा केस में फंसाकर जेल भेजा गया है. न्याय यात्रा बड़कागांव के महुदी, सोनपुरा, मिर्जापुरा और कांडतरी गांव में निकाली गयी. इसमें बड़कागांव के गांव के कई ग्रामीण शामिल थे. बता दें कि 15 जुलाई 2024 को बड़कागांव पुलिस अमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. अमन कुमार पर बड़कागांव थाना में 193-24 के तहत मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >