कोनहराकला में फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

बरकट्ठा के कोनहराकला में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ। सीआरपीएफ क्लब ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। जानिए प्रतियोगिता की पूरी जानकारी।

बरकट्ठा. ग्राम कोनहराकला में एफसीबी क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन मुखिया अब्बास अंसारी ने किया. उदघाटन मैच सीआरपीएफ क्लब कोनहराकला व एससी इलेवन क्लब बेडोकला के बीच खेला गया. निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर रहीं. पेनाल्टी शूटआउट में सीआरपीएफ क्लब ने बेडोकला टीम को एक गोल से पराजित किया.

मुखिया अब्बास अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिता से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. कमेटी अध्यक्ष साजिद अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं. प्रथम पुरस्कार 21551 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 15551 रुपये है. मौके पर रहमत अंसारी, जीवन यादव, ईश्वर यादव, शोएब अंसारी, मो साहब, मो अरबाज समेत खेलप्रेमी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Reyej

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >