24 घंटे बाद मछली लदा ट्रक पानी से निकाला गया, चालक लापता

बरही के जवाहर घाट में पुल के रेलिंग तोड़ते हुए तिलैया डैम में डूबे मछली लदे ट्रक को 24 घंटे बाद गुरुवार की रात गहरे पानी से बाहर निकाल लिया गया.

बरही. बरही के जवाहर घाट में पुल के रेलिंग तोड़ते हुए तिलैया डैम में डूबे मछली लदे ट्रक को 24 घंटे बाद गुरुवार की रात गहरे पानी से बाहर निकाल लिया गया. उसमें ट्रक चालक नहीं मिला. समाचार लिखें जाने तक डैम के पानी में चालक की तलाश जारी है. जहां पर ट्रक डूबा वहां 50 फीट गहरा पानी है. बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया चैया के स्थानीय तैराक की टीम लगाया गया है. एनडीआरएफ के गोताखोरों से भी संपर्क किया गया है. पानी में डूबे ट्रक को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. तीन हाइड्रा मशीन व क्रेन लगाना पड़ा. ट्रक डूबने की घटना बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे घटी. उक्त ट्रक एपी-35एक्स 8299 आंध्र प्रदेश से 13 क्विंटल मछली लोड कर मुजफ्फरपुर बिहार जा रहा था. सार्वजनिक रामनवमी पूजा समिति रमुआ के अध्यक्ष बने सनी कुमार लाहकार. राहुल कुमार गुप्ता बने सचिव. विष्णुगढ़. प्रखंड में रामनवमी को लेकर रामभक्तों का उत्साह चरम पर है. रामनवमी झांकी सफल बनाने को लेकर रमुआ स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक रामनवमी पूजा समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश बर्मन ने की. संचालन राहुल कुमार गुप्ता ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से सनी कुमार लाहकार को अध्यक्ष चुना गया. उपाध्यक्ष अजीत नायक, सचिव राहुल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष शशि लाहकार, मीडिया प्रभारी चैतन्य कुमार भारती, संरक्षक विनोद सिंह, संजय कुमार (बबलू), गुरु प्रसाद साव, विनोद कुमार सिंह, शंभू लाल यादव, अनुभव भारती, दिनेश्वर साव(छोटी), शैलेन्द्र सिंह (शैलू), अनुज रवानी, अरुण कुमार सिन्हा, कारू प्रजापति(बड़ा), अजय साव, जयराम साव, दीपक कुमार(दीपू), ओम प्रकाश बर्मन, बसंत नारायण सिंह, कार्यकारिणी सदस्य में मोनू सिन्हा, अशोक साव, नीरज कुमार, अविनाश कुमार, शानू कुमार सिंह, रितिक कुमार, राहुल नायक, रूपलाल महतो, आलोक कुमार, देव वर्मा, राहुल साव, संजय कुमार, संदीप साहनी, राजकुमार, राहुल ठाकुर, सकलदेव सिन्हा, सौरव रजक, दीपक कुमार(मदन), राहुल साव, शुभम कुमार आदि को मनोनीत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >