बरकट्ठा. प्रखंड कार्यालय सभागार बरकट्ठा में कृषि मित्र की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ने की. संचालन बीटीएम चिंताहरण पाठक ने किया. मौके पर उपप्रमुख सुरजी देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष कुदुश अंसारी मौजूद थे. बैठक में समय पर बीज नहीं मिलने, पैक्स अध्यक्षों के द्वारा सारा काम पेपर पर करने समेत कई विषयों पर चर्चा हुई.
कृषक मित्र उत्तिम महतो ने कहा कि आज प्रखंड क्षेत्र में 90 प्रतिशत किसानों ने बाजार से ओने पौने दामों में बीज खरीद कर धान की बुआई किया है. आज प्रखंड कार्यालय में आया बीज को किसानों ने लेने से इंकार कर दिया. पंसस सह कृषक मित्र युसूफ अंसारी ने कहा कि बरकट्ठा में अगर समय पर बीज उपलब्ध हो जाता तो किसानों को बाजारों से बीज नही खरीदना पड़ता. पैक्स अध्यक्षों के द्वारा बीज नहीं बेचा जाता है जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
प्रमुख रेणु देवी ने कहा कि बैठक में जो समस्या आई है वह गंभीर विषय है. इस समस्या को आने वाले समय में दूर कर लिया जायेगा. मौके पर मुखिया शंकर रविदास, मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव, टुकलाल नायक, दिलीप मंडल, भीम साव, हिरालाल प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
