वेतन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

जल संसाधन विभाग के मुख्य गेट पर तालाबंदी की

हजारीबाग. शहर के प्रमंडलीय मुख्यालय जल संसाधन विभाग के अधीन जलपथ संख्या-टू और बरही प्रमंडल दोनों जगहों पर एक साथ कर्मचारियों का वेतन बाधित होने से सभी आंदोलित हैं. इनकी संख्या 80 से अधिक है. वेतन की मांग को लेकर सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर के मुख्य गेट में तालाबंदी कर नारेबाजी की. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) के बैनर तले कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर आंदोलित हैं. महासंघ के प्रदेश संरक्षक सतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि अधिकारियों का तानाशाही रवैया नहीं चलेगा. समय पर वेतन नहीं मिलने से कई कर्मचारी परेशान हैं. घर में राशन की समस्या, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और बीमार लोगों के इलाज को लेकर कर्मचारियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. ऊपर से अधिकारी समय पर वेतन जारी नहीं कर रहे हैं.

हजारीबाग को मिले छह नये सहायक आचार्य

हजारीबाग. हजारीबाग में सरकारी स्कूलों के लिए सोमवार को छह नये सहायक आचार्य मिले हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के प्रोजेक्ट भवन में राज्य स्तर पर सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इसमें हजारीबाग के छह सहायक आचार्य शामिल हैं. इनके नाम दिलीप कुमार, समीर सिकरवार, सुधीर राम, संतोष कुमार, पुरनेशर राम एवं राजेश कुमार भाऊ है. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया. दिलीप कुमार ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >