निगम कर्मियों का दुर्घटना बीमा अब सीएसआर फंड से : महापौर

महापौर ने कार्यकाल के पहले दिन वार्ड जमादार व सफाई कर्मियों संग की बैठक

हजारीबाग. महापौर अरविंद कुमार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन शनिवार को निगम के सफाई वार्ड जमादार और सफाई वाहन चालकों के साथ बैठक की. महापौर ने सभी सफाई कर्मियों और चालकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कई निर्देश दिये. सफाई कर्मियों से कहा कि आप लोग अपने-अपने वार्डों में नियमित सफाई कार्य करें. निगम से प्रत्येक माह मानदेय और वेतन का भुगतान किया जायेगा. महापौर ने कहा कि निगम में कार्यरत सभी कर्मियों को दुर्घटना बीमा के लिए अब राशि का भुगतान नहीं करना पड़ेगा. दुर्घटना बीमा की राशि का भुगतान अब निगम सीएसआर फंड से करेगा. महापौर ने सभी वार्ड के सफाई जमादारों से सफाई कार्य में होने वाली समस्या की जानकारी ली. सफाई वाहन चालकों ने बताया कि निगम क्षेत्र में सफाई काम करने वाली गुरु रामदास एजेंसी सफाई वाहन की समय पर मरम्मत नहीं करती है, जिससे कई वाहन खराब पड़े हैं. वाहन में मोबाइल व यूरिया भी नहीं देते हैं. वार्ड संख्या 14, 22, 25 और 28 का सफाई वाहन खराब है. जिसके चलते इन वार्डों में नियमित कचरा का उठाव नहीं हो रहा है. दूसरे वार्ड के सफाई वाहन से अल्टरनेट व्यवस्था कर कचरे का उठाव किया जाता है. इस संबंध में महापौर ने कहा कि निगम में खरीदे गये सभी सफाई वाहन को वार्ड में सफाई कार्य के लिए लगाया जायेगा. बैठक में बैंक के एलडीएम किशोर कुमार, वार्ड पार्षद विकास यादव, सिटी मैनेजर संतोष कुमार, सतीश कुमार, सैनिटाइजर इंस्पेक्टर ओम कुमार, अमन कुमार, उमेश कुमार, सफाई हेड जमादार दीपक गोस्वामी, चुम्मू राम समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >