राष्ट्र निर्माण और संस्कृति संरक्षण पर जोर

ओरिया में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

हजारीबाग. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सदर प्रखंड स्थित ग्राम ओरिया में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया. इसमें आसपास के अनेक गांव और क्षेत्रों से श्रद्धालु, स्वयंसेवक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए. सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया गया. सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ हुआ. इससे पूर्व ओरिया, सखिया एवं लालपुर चौक सहित कई क्षेत्रों में भ्रमण, चौक-चौराहे पर जागरूकता एवं कला-कौशल का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान आर्ष कन्या गुरुकुल एवं चरही गुरुकुल की बालक-बालिकाओं ने कला का प्रदर्शन किया. बोचो की बालिकाओं ने झारखंडी नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया. सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कारों के संरक्षण, और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर प्रकाश डाला. मौके पर चित्रकूट के महाराज स्वामी नाथ सिताराम, गुरुकुल के आचार्य कौटिल्य महाराज, संयोजक टेकलाल, मोहन साव, रामनवमी समिति ओरिया के अध्यक्ष हरेंद्र गुप्ता उर्फ राहुल, स्वयंसेवक अमरदीप यादव, दिलीप कुमार, नारायण यादव, प्रकाश साव, किशोरी साव, दिलीप साव, द्वारिका साव, कुंजलाल गोप, आशीष कुमार, बजरंग दल के सह संयोजक गोविंद यादव, बबलू यादव, घनश्याम कुमार, विष्णु कुमार, सखिया से अमरदीप कुमार, रामस्वरूप मिस्त्री, अमृतनगर से केदार, विजय, बीरबीर से गौतम वर्मा, अजय कुमार, गुडवा से अजीत गोप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >