शाहपुर में दो नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप में 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के कटकमसांडी में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी 70 वर्षीय वृद्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कटकमसांडी. कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर कटकमसांडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कामेश्वर प्रसाद (70) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

मामले में कटकमसांडी थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >