आठ टीमें तीन राज्यों में कर रहीं छापामारी

महाराष्ट्र बैंक लूट कांड

हजारीबाग/बरही. बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में हुई लूट की घटना को लेकर हजारीबाग पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस झारखंड के अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश में छापामारी कर रही है. पुलिस ने कुल आठ टीमों का गठन किया है. इनमें से चार टीमें झारखंड के विभिन्न इलाकों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि इस बैंक लूट कांड में अंतरराज्यीय गिरोह के शामिल होने के पुख्ता संकेत मिले हैं. उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. लुटेरों ने 24 अप्रैल को लंच के समय बैंक के गोल्ड सेफ में 78 पैकेट में रखे 22 कैरेट का 3.987 किलोग्राम सोना व कैश काउंटर और स्ट्रांग रूम से चार लाख 22 हजार 492 रुपये लूट लिया था.

यौन शोषण का आरोपी को गिरफ्तार

चौपारण. शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी अनसुल आरिफ (पिता खुर्शिद आलम) को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में एक युवती ने चौपारण थाना में आवेदन दिया है. उसने अनसुल पर शादी का प्रलोभन देकर पिछले छह माह से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >