ड्रोन से होगी जुलूस मार्ग की निगरानी

रामनवमी, ईद व सरहुल को लेकर जिला प्रशासन ने की अंचलों में तैयारियों पर चर्चा

हजारीबाग. रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. समाहरणालय में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. इसमें सभी अंचलों की तैयारियों पर चर्चा कर जरूरी निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने कहा कि पर्व परंपरागत तरीके से मनाये जायें. उन्होंने अधिकारियों को मंगला जुलूस से पहले अखाड़ाधारियों के साथ बैठक करने को कहा. नगर निगम को सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिये गये. जुलूस मार्ग पर बिजली के झूलते तारों को दुरुस्त करने और बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है. सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का उपयोग होगा. पुलिस को छतों पर रखे पत्थर या संदिग्ध वस्तुएं हटाने के निर्देश दिये गये हैं.

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

बैठक में स्पष्ट किया गया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उत्पाद विभाग और पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने को कहा गया है. एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि शराब के सेवन और सोशल मीडिया की गतिविधियों पर कड़ी नजर रहेगी. संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेंगे. बैठक में एसडीपीओ अमित आनंद, एसडीओ आदित्य पांडेय, नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई वरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >