शहर में ड्रोन से छतों की जांच

दशमी के जुलूस को लेकर कड़ी निगरानी

हजारीबाग. रामनवमी पर दशमी के जुलूस को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. डीसी शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन लगातार जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं. सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए ड्रोन कैमरे से एक हजार से अधिक घरों की छतों की जांच की गयी है. शहर में 20 ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है. वहीं विभिन्न चौक-चौराहों पर 25 वीडियो ग्राफर तैनात किये गये हैं. पूरे शहर में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है.

डीसी व एसपी ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया

हजारीबाग. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने शुक्रवार को दशमी के जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया. उनके साथ उप विकास आयुक्त रिया सिंह भी थीं. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग की व्यवस्थाओं का आकलन कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम को सक्रिय रखते हुए बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है. सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को 24 घंटे तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान शेख भिखारी अस्पताल का निरीक्षण कर ट्रॉमा सेंटर, रक्त उपलब्धता, सुरक्षा, पार्किंग व एंबुलेंस व्यवस्था की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कैजुअल्टी वार्ड व दवा भंडार की स्थिति का भी जायजा लिया. नगर भ्रमण के दौरान जामा मस्जिद रोड व मुख्य मंच समेत प्रमुख स्थलों पर बैरिकेडिंग व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >