डॉ शशि दिनकर मिंज के निधन से चिकित्सा जगत में शोक

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के डॉ शशि दिनकर मिंज का आकस्मिक निधन। उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक, सहकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि।

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निश्चेतना (एनेस्थीसिया) विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शशि दिनकर मिंज के आकस्मिक निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है. घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के कई चिकित्सक रांची के लिए रवाना हो गये. उनके निधन से चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में शोक है.

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ क्षितिज आनंद ने कहा कि डॉ मिंज मिलनसार, सरल स्वभाव और सहयोगी व्यक्तित्व के धनी थे. शल्य चिकित्सा विभाग के डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि वह अपने मित्रों के साथ तारापीठ और मसानजोर डैम घूमने गये थे, जहां उनका आकस्मिक निधन हो गया. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजकिशोर ने कहा कि डॉ मिंज कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित चिकित्सक थे. उनके निधन से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. उनके परिवार में पत्नी डॉ रामेश्वरी बेक तथा दो बच्चे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >