डीएमएफटी व पंचायत फंड से पूरी की जायेगी स्कूलों की आधारभूत संरचना

एकल व शिक्षक विहीन विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किये जायेंगे सरप्लस शिक्षक

बरही. बरही प्लस टू उच्च विद्यालय सभागार में गुरुवार को मासिक गुरु गोष्ठी हुई. इसमें पीएम पोषण योजना के तहत रसोइया रजिस्ट्रेशन, यूडाइस 2026-27 अपडेट, अपार आइडी, आधार और ई-विद्यावाहिनी डाटा अद्यतन, प्रयास कार्यक्रम, प्रोजेक्ट रेल, एमडीएम एसएमएस, पोशाक, आइएफए वितरण, रूम टू रीड व नामांकन अभियान की स्थिति पर विमर्श किया गया. बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि एकल शिक्षक विद्यालय सहित जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, वहां शिक्षक दिये जायेंगे. जिन विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या अधिक है, वहां से कुछ शिक्षकों को हटाकर उन्हें उन्हें उन विद्यालयों में प्रतिनियुक्त किया जायेगा, जहां शिक्षक का अभाव है. उन्होंने कहा कि उच्च विद्यालयों के लिए जिला स्तर से शिक्षक की मांग की गयी है. यह भी कहा कि आधारभूत संरचना की कमी डीएमएफटी फंड व पंचायत फंड से पूरी की जायेगी. अध्यक्षता बीइइओ राकेश सिंह ने की. संचालन बीपीएम अरुण कुमार शर्मा ने किया. बैठक में प्रधानाचार्य कंचन कुमार, भूषण कुमार, दिनेश कुमार रवि, अयोध्या कुम्हार, सीआरपी अरुण कुमार मेहता, बिरेंद्र कुमार, अख्तर अंसारी, रविशंकर चौरसिया, शीला कुमारी, कंचन कुमार, दिलीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, सीआरपी व बीआरपी मौजूद थे. मौके पर एफएलएन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले नव प्राथमिक विद्यालय पुरहारा के छात्र शिवम कुमार एवं शिक्षक अफलाब आलम को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >