रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी तेज

पूजा समितियों के साथ होगी चरणबद्ध बैठक

हजारीबाग. रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. प्रशासन पूजा समितियों, अखाड़ों के पदाधिकारियों, शांति समिति एवं सद्भावना समिति के सदस्यों के साथ चरणबद्ध बैठकें आयोजित करेगा. इन बैठकों में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों के आयोजकों के साथ अलग-अलग तिथियों पर बैठक निर्धारित की गयी है. 16 मार्च को हजारीबाग स्थित पैराडाइज रिजॉर्ट में बैठक आयोजित होगी, जिसमें शहर क्षेत्र की पूजा समितियों और अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. 18 मार्च को बड़कागांव एवं केरेडारी क्षेत्र की पूजा समितियों व आयोजकों के साथ बड़कागांव प्रखंड परिसर में बैठक की जायेगी. इसके अलावा 20 मार्च को बरही अनुमंडल अंतर्गत सभी अखाड़ों, पूजा समितियों एवं आयोजकों के साथ नगर भवन सभागार, बरही में सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की जायेगी. बैठकों में रामनवमी के जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण तथा उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष रूप से चर्चा होगी. जिला प्रशासन ने सभी पूजा समितियों व आयोजकों से निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >