दो अखाड़ों के बीच विवाद, झांकी में की तोड़फोड़

दशमी जुलूस के दौरान विवाद

हजारीबाग. रामनवमी दशमी जुलूस के दौरान दो रामनवमी पूजा समिति के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर दोनों अखाड़ों ने एक-दूसरे के झांकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी. घटना रविवार की सुबह करीब आठ बजे की है. इसमें कई लोग घायल हुए. सभी का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया. घटना के बाद दोनों अखाड़े के लोग सुबह करीब नौ बजे दोबारा भिड़ गये. जिससे अस्पताल परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र बन गया. घटना की सूचना एसपी को दी गयी. एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते दोनों अखाड़े के लोगों को अस्पताल परिसर से बाहर निकाला.

पंचमधव बसरिया में दशमी का मेला लगा, अखाड़े पुरस्कृत

बरही. पंच माधव बसरिया मैदान में शनिवार को विजयदशमी का मेला लगा. इसमें बसरिया, कोलंगा, शिवपुर, धोबियाडीह, सलोन एवं जरहिया सहित अन्य इलाके के अखाड़े अपनी झांकी व महावीरी पताके के साथ जुटे. इस दौरान जय श्रीराम के नारे से इलाका मैदान गूंज रहा था. मेला देर रात तक रहा. इस दौरान लाठी, भाले व तलवार से खेल का प्रदर्शन किया गया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्लब सम्मानित : हिंदुस्तान क्लब सलोन को प्रथम, शिव शक्ति क्लब शिवपुर को द्वितीय व जरहिया अखाड़ा को तृतीय पुरस्कार मिला. बसरिया, धोबियाडीह को भी सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >