डिजिटल बेटी शक्ति महाअभियान शुरू

बेटियों को तकनीकी ज्ञान से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है

हजारीबाग. तरंग ग्रुप और आदित्य विजन के संयुक्त प्रयास से डिजिटल बेटी शक्ति महाअभियान की शुरुआत की गयी. इस अभियान का उद्देश्य बेटियों को डिजिटल रूप से सशक्त व तकनीकी ज्ञान से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है. कार्यक्रम का उदघाटन वार्ड पार्षद सोनी छेत्री, प्राचार्य रूपा वर्मा, डॉ अमला राणा, स्वाति वर्मा, राजीव आनंद व समाजसेवी कुलदीप कृष्णा की उपस्थिति में हुआ. अभियान के तहत छात्राओं के लिए एआइ और साइबर सुरक्षा आधारित कार्यशाला आयोजित की जायेगी, जिससे उन्हें आधुनिक तकनीक की जानकारी मिल सके. स्कूलों में स्मार्ट एलइडी टीवी, लैपटॉप और स्मार्टफोन का वितरण भी किया जायेगा. मुख्य अतिथि सोनी छेत्री ने कहा कि डिजिटल शिक्षा समय की आवश्यकता है. प्राचार्य रूपा वर्मा ने इसे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया. तरंग ग्रुप के निदेशक अमित कुमार ने कहा कि यह पहल बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

समाजसेवी श्यामसुंदर खंडेलवाल का निधन

हजारीबाग. खंडेलवाल वैश्य पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी श्यामसुंदर खंडेलवाल का गुरुवार की सुबह निधन हो गया. वे 77 वर्ष के थे. उनके निधन से शहर व समाज में शोक की लहर है. वे प्रख्यात समाजसेवी स्व रामविलास खंडेलवाल के पुत्र थे. उन्होंने समाज को संगठित करने में अहम भूमिका निभायी. मृदुभाषी व मिलनसार स्वभाव के कारण वे सभी के प्रिय थे. वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को खिरगांव मुक्तिधाम में किया जायेगा. उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे आर्यन टावर, लोहसिंगना रोड से निकलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >