भाजपा का दो दिनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

चित्र प्रदर्शनी में क्रांतिकारियों, वीर शहीदों व जिले के दर्शनीय स्थलों एवं मंदिरों को दिखाया गया

हजारीबाग. भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली परिसर में शुरू हुआ. यह दो दिवसीय प्रशिक्षण 25 मई तक चलेगा. प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया. उन्होंने चित्र प्रदर्शनी का भी उदघाटन किया. प्रदर्शनी में झारखंड एवं हजारीबाग के क्रांतिकारियों, वीर शहीदों के साथ जिले के दर्शनीय स्थलों एवं मंदिरों से जुड़े चित्रों को दिखाया गया. कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, विधायक मनोज यादव, अमित यादव, प्रदीप प्रसाद, रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की. संचालन कुणाल किशोर एवं जयनारायण प्रसाद ने किया.

विचार परिवार विषय पर कर्मवीर सिंह ने रखे विचार

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में विचार परिवार विषय पर कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. दूसरे सत्र में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके गुप्ता ने विचार रखे. तीसरे सत्र में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने मोदी सरकार के गरीब कल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की. वहीं चौथे सत्र में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने व्यावहारिक सत्र को संबोधित किया. कार्यशाला में जिले के 29 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए. मौके पर सुदेश चंद्रवंशी, उमेश मेहता, सुनील मेहता, अमरदीप यादव, अनिमेश सिंह, केपी ओझा, अशोक यादव, टुन्नू गोप सहित अन्य नेता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >