हजारीबाग के जेपी केंद्रीय कारा में डीसी-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, जानें क्या है इसकी वजह

पुलिस के अनुसार जेल में कैदियों के वार्ड एवं अन्य स्थानों से कोई भी घातक सामान मिलने की सूचना नहीं है. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है

शंकर प्रसाद, हजारीबाग : हजारीबाग के जेपी केंद्रीय में गुरुवार की सुबह डीसी नैंसी सहाय, एसपी अरविंद कुमार सिंह की अगुवाई में औचक निरीक्षण किया गया. ये कार्रवाई लोकसभा चुनाव की सुरक्षा के मद्देनजर की गयी. जेल में सात दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और एक सौ से अधिक पुलिस कर्मियों ने डेढ़ घंटा तक सभी वार्डो में सर्च किया. इस दौरान कैदी वार्ड, हॉस्पिटल, कैंटीन, बैरक एवं अन्य जगहों पर निरीक्षण किया गया.

नहीं मिला कोई घातक सामान

पुलिस के अनुसार जेल में कैदियों के वार्ड एवं अन्य स्थानों से कोई भी घातक सामान मिलने की सूचना नहीं है. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की सुरक्षा के मद्देनजर जेल में औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान ये भी देखा गया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था सही है नहीं. इसके लिए जेल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखी गई.

Also Read: झारखंड कांग्रेस के 3 प्रत्याशी : खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग से जेपी पटेल

जेल में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर की हुई जांच

इसके अलावा जेल में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर की भी जांच पड़ताल हुई. साथ ही साथ बंदियों से एक सप्ताह पूर्व मिलने आए परिजनों की तस्वीर को भी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखा गया. इस निरीक्षण में डीसी नैंसी सहाय, एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीओ शैलेश कुमार, सदर एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, सदर थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी, कर्रा थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस के जवान मौजूद थे.

Also Read: हजारीबाग के बड़कागांव से JJMP के सबजोनल कमांडर राजेश समेत 5 उग्रवादी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >