समीक्षा बैठक में डीसी ने दिये कई निर्देश

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

हजारीबाग. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें मिड डे मील, आधार नामांकन, बाल वाटिका, चावल उठाव, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, स्टीयरिंग मॉनिटरिंग समिति सहित अन्य विषयों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में बच्चों को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मिड-डे-मील उपलब्ध कराने व इसकी नियमित निगरानी का निर्देश दिया. अनियमितता पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी. डीसी ने बच्चों के आधार नामांकन पर बल देते हुए इसे शत-प्रतिशत पूरा करने की बात कही. आधार एजेंसियों से समन्वय बनाने का निर्देश दिया. बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए हर महीने न्यूनतम पांच प्रतिशत वृद्धि सुनिश्चित करने को कहा. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की समीक्षा करते हुए नौवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने और कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >