बहू बेटे ने पिता को पीटा, सिर फटा

कटकमसांडी थाना क्षेत्र के रेबर पंचायत के नौवाखाप गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया.

प्रतिनिधि कटकमसांडीकटकमसांडी थाना क्षेत्र के रेबर पंचायत के नौवाखाप गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया. बड़े बेटे गोपाल यादव और बहू खुश्बू देवी ने मिलकर राजकुमार यादव पर लाठी से हमला कर दिया. हमले में राजकुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके सिर में चार-पांच टांके लगे और पीठ पर भी चोट के निशान उभर आये. उनकी पत्नी नेमियां देवी को भी पैर और जांघ पर लाठी से पीटा गया, जिससे वे घायल हो गयीं. घायल अवस्था में राजकुमार यादव अपने छोटे बेटे कृष्णा यादव और पत्नी के साथ थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए कटकमसांडी अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिएशेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. विवाद का मुख्य कारण लंबे समय से चला आ रहा जमीन का बंटवारा है.

अलग-अलग मारपीट में दंपती समेत चार घायल, तीन रेफर

बरकट्ठा. थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. शनिवार को हुई पहली मारपीट की घटना में ग्राम गोरहर निवासी नमकी देवी 52 वर्ष (पति मोतीलाल पासवान) तथा दूसरी घटना में ग्राम मानपुर बेडोकला निवासी महेंद्र यादव 42 वर्ष (पिता फारो यादव), उनकी पत्नी मंजू देवी 40 वर्ष, राजेंद्र यादव 32 वर्ष (पिता भारो यादव) घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. जबकि चिकित्सक ने नमकी देवी, महेंद्र यादव, राजेंद्र यादव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >