सिलिंडर के लिए एजेंसी के बाहर सुबह से लग रही भीड़

घंटों इंतजार के बाद भी खाली लौट रहे लोग

चौपारण. प्रखंड में रसोई गैस की किल्लत गहराती जा रही है. सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ गुरुवार को एजेंसी कार्यालय के सामने जुटी रही. सुबह होते ही लोग नंबर लगाने के लिए एजेंसी के बाहर पहुंच जा रहे हैं, लेकिन नंबर लगाने के बावजूद घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं. कई उपभोक्ता सुबह से दोपहर, फिर शाम तक इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटने को विवश हो रहे हैं. महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों के साथ पहुंचे लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. भीड़ और अव्यवस्था के कारण कई बार बहस और झड़प की स्थिति भी बन जा रही है. सुधीर सिंह, प्रदीप केसरी, बैजू गहलौत, सीमा देवी, उषा देवी ने कहा गैस की आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है. मुखिया पिंकी देवी, उषा देवी, ममता कुमारी, सुनीता देवी ने कहा कि समय पर सिलिंडर नहीं मिलने से घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है. इधर, होटल और छोटे व्यवसाय भी इससे प्रभावित हो रहे हैं. जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है. नियमित आपूर्ति व वितरण व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग चौपारण वासियों ने जिला प्रशासन से गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने व वितरण व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. जिला में बड़ी आबादी वाला प्रखंड चौपारण है. यहां आबादी के मुताबिक गैस की आपूर्ति की जाये. एजेंसी संचालकों का कहना है कि उन्हें जितनी आपूर्ति मिल रही है. उसी के अनुसार वितरण किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >