Coronavirus Lockdown: सीआरपीएफ 22 बटालियन ने हजारीबाग में जरूरतमंदों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण

कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर देशभर में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों, फंसे मजदूर व असहाय लोगों के बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 22 बटालियन कमांडेंट हजारीबाग राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सीआरपीएफ 22 बटालियन के सहायक कमांडेंट मनोज सिंह के द्वारा हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के चुरचू थाना क्षेत्र के नानो चिमनी भट्ठा के और कठाडाड़ी चिमनी भट्ठा के 70 मजदूरों के अलावा आदिवासी बहुल गांव गोबरदाहा गांव के 50 ग्रामीणों के बीच नागरिक सहायता कार्यक्रम के तहत चावल, दाल, चूड़ा, साबुन, नमक आदि का वितरण किया गया.

चुरचू (हजारीबाग) : कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर देशभर में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों, फंसे मजदूर व असहाय लोगों के बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 22 बटालियन कमांडेंट हजारीबाग राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सीआरपीएफ 22 बटालियन के सहायक कमांडेंट मनोज सिंह के द्वारा हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के चुरचू थाना क्षेत्र के नानो चिमनी भट्ठा के और कठाडाड़ी चिमनी भट्ठा के 70 मजदूरों के अलावा आदिवासी बहुल गांव गोबरदाहा गांव के 50 ग्रामीणों के बीच नागरिक सहायता कार्यक्रम के तहत चावल, दाल, चूड़ा, साबुन, नमक आदि का वितरण किया गया.

साथ ही कोरोनावायरस से बचाव के लिए सभी को सेनेटाइज किया गया और मास्क का भी वितरण किया गया. इसके अलावे इस भयावह बीमारी से बचने को लेकर जागरूक भी किया गया. मौके पर सहायक सीआरपीएफ कमांडेंट मनोज सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में सभी लोग घर पर ही रहें. तभी कोरोना वायरस से लड़ा जा सकता है.

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है ताकि कोई गरीब भूखा पेट न खोए. चुरचू बीडीओ सह सीओ नीतू सिंह ने सीआरपीएफ 22 बटालियन द्वारा नागरिक सहायता कार्यक्रम को सराहा. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, बीडीओ सह सीओ नीतू सिंह, थाना प्रभारी तरुण बाखला, इंस्पेक्टर के के यादव, एस आई आर के पती, बलविंदर, ए एसआई कृष्ण, एस एन परिहार, छोटेलाल, अनि सिदेश्वर पंडित, आनंद सोरेन, सुनील कुमार, विकास ठाकुर, देवदास रामानी, रामानी कुमार, सुखो टोप्पो, तेजनारायण उपाध्याय, जीपीएस भीम मिस्त्री, मनीष कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >