हजारीबाग डीआईजी के आवास गार्ड ने सर्विस पिस्टल से कर ली आत्महत्या

हजारीबाग में श्रम दिवस के दिन डीआईजी के आवास गार्ड ने आत्महत्या कर ली. बुधवार सुबह 5 बजे विकास कुमार ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुदकुशी कर ली.

हजारीबाग, शंकर प्रसाद : हजारीबाग के डीआईजी के आवास गार्ड ने खुद को गोली मार ली है. सुबह करीब 5 बजे गार्ड ने अपनी सर्विस पिस्टल से आत्महत्या कर ली. गार्ड का नाम विकास कुमार बताया गया है.

हजारीबाग में सुबह 5 बजे आवास गार्ड ने की आत्महत्या

बुधवार (1 मई) को सुबह-सुबह करीब 5:00 बजे उसने खुद को गोली मारी. डीआईजी आवास के गेट पर गार्ड पोस्ट में सुबह 3:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक संतरी की ड्यूटी पर तैनात हुआ था. इसी दौरान उन्होंने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

2017 बैच के आरक्षी थे विकास कुमार

विकास कुमार 2017 बैच के आरक्षी हैं. वह झारपों के रहने वाले थे. इस संबंध में अभी तक हजारीबाग के किसी वरीय पुलिस अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है. न ही विकास कुमार के आत्महत्या की पुष्टि की है.

विकास कुमार ने क्यों की खुदकुशी? पुलिस कर रही है जांच

आवास गार्ड विकास कुमार ने खुदकुशी क्यों की, इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी सुनील भास्कर, एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ कुमार शिव आशीष व अन्य कई पदाधिकारी डीआईजी आवास पोस्ट पर पहुंच गए.

पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के गांव भेजा गया

पुलिस ने विकास कुमार के शव का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव को विकास कुमार के गांव झारपों भेज दिया गया. विकास का घर हजारीबाग जिले के ही दारू थाना क्षेत्र में है.

पुलिस केंद्र में विकास कुमार को दी गई अंतिम सलामी

विकास कुमार को पुलिस केंद्र में अंतिम सलामी दी गई. पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा ने कहा कि जल्द से जल्द उसके परिवार को सरकारी लाभ दिलाया जाएगा. जब विकास को अंतिम सलामी दी गई, उस वक्त मेजर, सदर एसडीपीओ भी मौजूद थे.

Also Read :

झारखंड के एक पुलिसकर्मी ने अपने ही हथियार से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सड़क हादसे के बाद उठाया ये कदम

झारखंड पुलिस के जवान ने धनबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >