केरेडारी. थाना क्षेत्र के पगार ओपी के जोरदाग गांव में एक अप्रैल काे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने ट्रांसपोर्टिंग मार्ग को जाम कर दिया था. 18 घंटे बाद समझौता हुआ. हजारीबाग एसी संतोष कुमार सिंह, केरेडारी सीओ रामरतन वर्णवाल, एनटीपीसी के सीबी डिस्पैच इंचार्ज दिवाकर मिश्रा, केडी डिस्पैच इंचार्ज सुधीर कुमार, केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार, पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल की पहल पर परिजनों की ओर से झामुमो नेता रामा सोनी, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद सोनी, शंकर सोनी, लखन साव, तापेश्वर साव, ज्ञान कुमार पासवान, सुजीत सोनी शामिल थे. इसमें मृतक के परिजन को सात लाख रुपये देने, परिजन को ट्रांसपोर्टिंग में एक नौकरी देने की लिखित सहमति बनी. मौके पर मृतक के परिजन को तीन लाख नकद, 30 हजार दाह संस्कार के लिए और चार लाख रुपये गुरुवार की शाम तक देने की बात हुई. ज्ञात हो कि एक अप्रैल की दोपहर चट्टी बरियातू गांव निवासी सुनील सोनी (45 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी.
सात लाख मुआवजा व नौकरी की सहमति के बाद हटा जाम
मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने 18 घंटे ट्रांसपोर्टिंग मार्ग रखा था जाम
