अन्नदा कॉलेज में पराक्रम दिवस समारोह का आयोजन

अन्नदा कॉलेज में एनसीसी एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया.

हज़ारीबाग. अन्नदा कॉलेज में एनसीसी एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. इस अवसर प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत है. उन्होंने कहा कि पराक्रम केवल शारीरिक बल नहीं बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के लिए समर्पण का नाम है. प्राचार्य ने एनसीसी एवं एनएसएस को युवाओं के चरित्र निर्माण की सशक्त पाठशाला बताते हुए कहा कि इन संगठनों के माध्यम से विद्यार्थी अनुशासन, नेतृत्व, सेवा और सामाजिक दायित्व का वास्तविक अनुभव प्राप्त करते हैं. उन्होंने एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय एवं समाज के लिए किये जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं. समारोह में महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ अजीत श्रीवास्तव, डॉ आरपी सिंहा, डॉ बरणांगो, डॉ कृष्णा यादव, डॉ बादल, डॉ विवेक, डॉ आकाश, डॉ पंकज, डॉ राजीव, कर्मचारी एवं एनएसएस के स्वयं सेवक उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को आत्मसात करने एवं राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >