चाकूबाजी की घटना में मामला दर्ज

चार को बनाया आरोपी

दारू. रामनवमी जुलूस में चाकूबाजी से घायल गुलाब साव के पिता तिलक साव के आवेदन पर दारू थाना में मामला दर्ज किया गया है. आवेदन में तिलक साव ने कहा है कि उनका बेटा गुलाब साव रामनवमी की रात जुलूस देखने गया था. जिसमें तीन युवकों ने उसका हाथ पक़ड़ लिया अौर एक युवक ने धारदार हथियार से पेट में वार कर दिया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. उसका इलाज रिम्स में चल रहा है. उन्होंने बासोबार निवासी करन कुमार, आकाश कुमार (पिता स्व बैजनाथ प्रसाद), विशाल कुमार (पिता संजय वर्मा, ग्राम बक्शीडीह, दारू बाजार) और मनीष कुमार (पिता विक्की उर्फ पप्पू वर्मा) को आरोपी बनाया है. थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विराट हिंदू सम्मेलन पांच को

हजारीबाग. पांच अप्रैल को गांधी मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है. तैयारी को लेकर बुधवार को आयोजक समिति की बैठक हुई. बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गयी. कार्यक्रम में प्रतिष्ठित वक्ताओं के संबोधन के साथ गुरुकुल विद्यालय के बच्चों का वेद पाठ, गणेश वंदना और शस्त्र प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होगा. सम्मेलन के समापन पर आगंतुकों के बीच खिचड़ी का वितरण किया जायेगा. यह कार्यक्रम हजारीबाग क्षेत्र के सनातन धर्मावलंबियों की ओर से आयोजित किया गया है. बैठक में सम्मेलन के अध्यक्ष ताराकांत शुक्ला, उपाध्यक्ष शेफाली गुप्ता, एचके पाठक, सचिव राम बहादुर सिंह, गंगाधर दुबे, नरेंद्र वर्णवाल, बिनोद कुमार, रानी शुक्ला, डीएन राणा, अंगेश ठाकुर, प्रणय कुमार एवं सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >