विष्णुगढ़. 12 वर्षीय नाबालिग की दुष्कर्म व हत्या के विरोध में रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च प्लस टू उवि से निकलकर अस्पताल चौक होते हुए सात माइल मोड़ तक पहुंचा. इस दौरान लोगों ने दुष्कर्मियों को फांसी देने की मांग की. सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. इस दौरान दुकानदारों से 30 मार्च को स्वेच्छा से दुकानें बंद रखने की अपील की गयी. मार्च में हजारों लोग शामिल हुए. इधर, बरांय पंचायत के द्राचोक इस्लामपुर में कैंडल मार्च निकाला गया. इसमें सभी समुदाय के लोग शामिल हुए. दारू. विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची का निर्मम हत्या के विरोध में झुमरा में मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस डीपू चौक से तिलैया मंदिर तक गया. इस दौरान झुमरा बाजार के पास राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की. मशाल जुलूस में भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, बलदेव बाबू, प्रभात सिन्हा सहित अन्य शामिल थे.
दुष्कर्म व हत्या के विरोध में कैंडल मार्च
दुष्कर्मियों को फांसी देने की मांग
