ओमान से रांची पहुंचा प्रवासी श्रमिक का शव

12 दिन पहले सड़क दुर्घटना में हो गयी थी मौत

विष्णुगढ़. थाना क्षेत्र के जोबर पंचायत के बंदखारो निवासी प्रदीप कुमार महतो का शव 12 दिनों बाद सोमवार को विमान से रांची पहुंचा. प्रदीप की मौत ओमान में पिछले 18 मार्च को सड़क दुर्घटना में हो गयी थी. वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. इसी दौरान इलाज कराकर पैदल अपने कैंप लौट रहे थे. सड़क पार करने के दौरान एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वह जावावी पावरटेक इंजीनियरिंग कंपनी में काम कर रहे थे. सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने कहा कि बहुत प्रयासों के बाद प्रदीप के परिजनों को 40 लाख रुपये की बीमा और सहायता राशि दिलाने पर सहमति बनी है.

मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

पदमा. पदमा में चैत्र नवरात्र समापन के बाद द्वादशी को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. गाजे बाजे के साथ झूमते लोग पहाड़पुर राजा तालाब पहुंचे व प्रतिमा विसर्जित की. महिलाओं ने सिंदूर खेलकर मां को नम आंखों से विदाई दी. विसर्जन जुलूस में जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, पूजा समिति अध्यक्ष राजेश यादव, बजरंगी यादव, पवन यादव, गौरीशंकर सिंह, पंकज सिंह, वरुण यादव, विकास सिंह, मनोज कुमार, छोटू सिंह सहित अन्य शामिल थे. सुरक्षा व्यवस्था के लिए पदमा ओपी के अधिकारी राजेश हाजरा पुलिस बल के साथ तैनात थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >