बरही से 24 सितंबर को शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बरही से होगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर की सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक बरही प्रखंड मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

बरही.

जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बरही से होगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर की सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक बरही प्रखंड मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. उनके साथ धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो भी संबोधित करेंगे. सभा के बाद योगी आदित्यनाथ दोपहर तीन बजे पदमा में रोड शो करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में बरही व पदमा में तैयारी शुरू कर दी गयी है. 13 सितंबर की रात बरही एनएच आइबी में सांसद मनीष जायसवाल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, बरही विस चुनाव प्रभारी विनय कुमार सिंह सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. बैठक में सभा स्थल को लेकर विचार विमर्श किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >