कटकमसांडी. छड़वा-गदोखर मार्ग में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों कटकमसांडी प्रखंड के पेलावल गांव के रहनेवाले हैं. मृतक किशोर की पहचान मो कैफ (पिता मो जावेद) के रूप में की गयी है. वहीं घायलों में ताज मोहम्मद और मो सोहेल का नाम शामिल है. दुर्घटना के बाद जिप सदस्य प्रतिनिधि मनीष ठाकुर ने तीनों को हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने मो कैफ को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि तीनों किशोर एक ही बाइक से पेलावल से छड़वा-गदोखर मार्ग में तेज रफ्तार में जा रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
पेड़ से टकरायी बाइक, एक की मौत, दो घायल
छड़वा-गदोखर मार्ग पर दुर्घटना, तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह
