नये प्रभारी डीएसई बने आकाश कुमार

गृह जिला पलामू के आकाश कुमार हजारीबाग के नये प्रभारी डीएसई बने.

हजारीबाग.

गृह जिला पलामू के आकाश कुमार हजारीबाग के नये प्रभारी डीएसई बने. इसके अलावा उन्हें सदर प्रखंड क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी व महिला जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान का प्रभारी प्राचार्य भी बनाया गया. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने 30 जुलाई को अधिसूचना जारी की. वर्तमान डीएसई संतोष गुप्ता का स्थानांतरण प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सतबरवा पलामू में प्राचार्य के पद पर किया गया. संतोष गुप्ता का गृह जिला सिमडेगा है. वहीं, सदर अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार का स्थानांतरण जिला शिक्षा अधीक्षक के पद पर गोड्डा किया गया है. दीपक कुमार का गृह जिला दुमका है. शिक्षा सेवा से जुड़े राज्य स्तर पर लगभग 38 अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है. जारी अधिसूचना अनुसार पांच अगस्त तक सभी अधिकारियों को अपने-अपने पदस्थापन जिले में प्रभार का आदान-प्रदान कर मुख्यालय को रिपोर्ट करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >