मरीज को लेकर हजारीबाग जा रही 108 एंबुलेंस रास्ते में खराब, निजी एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

बरकट्ठा में 108 एंबुलेंस खराब होने से किडनी मरीज की जान पर बन आई. जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, नई एंबुलेंस की मांग की गई.

बरकट्ठा. बरकट्ठा में जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था का मामला सामने आया है. बुधवार को बरकट्ठा बाजार निवासी 55 वर्षीय नीलू देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. वह लंबे समय से किडनी रोग से पीड़ित हैं. परिजन आनन-फानन में उन्हें बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग रेफर कर दिया.

रास्ते में ही खराब हो गयी 108 एंबुलेंस

परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा बुलायी और मरीज को लेकर हजारीबाग के लिए रवाना हुए. इसी दौरान रास्ते में अचानक एंबुलेंस खराब हो गयी. गंभीर रूप से बीमार मरीज को लेकर परिजन परेशान हो गये. काफी मशक्कत के बाद निजी एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी, जिसके बाद मरीज को हजारीबाग अस्पताल पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें: Hazaribagh News: 18 साल के हो गये हैं तो वोटर लिस्ट में ऐसे दर्ज कराएं नाम, होलीक्रॉस कॉलेज में दी गयी पूरी जानकारी

एंबुलेंस सेवा को लेकर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी है. बसंत साव ने झारखंड सरकार की एंबुलेंस सेवा पर सवाल उठाते हुए बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नयी एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किये जाने के दौरान रास्ते में एंबुलेंस खराब होना गंभीर मामला है.

ये भी पढ़ें: Hazaribag News :बिना अनुमति काट दिए गए आधा दर्जन पेड़, अब किस पर होगी कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >