बड़कागांव में ईद व सरहुल को लेकर सजी है बाजार

ईद और सरहुल पर्व को लेकर बड़कागांव बाजार सज गया है.

बड़कागांव. ईद और सरहुल पर्व को लेकर बड़कागांव बाजार सज गया है. बाजार में भीड़ अधिक होने से बड़कागांव हजारीबाग रोड, बड़कागांव बादम रोड, टंडवा रोड में ट्रैफिक जाम दिनभर लगने लगा है. कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ है. महिलाएं शृंगार और खाने-पीने के सामान की खरीदारी की जा रही है. लोगों ने अपने घर और मस्जिदों को सजाना शुरू कर दिया है. सरहुल पर्व को लेकर सरना स्थल एवं अखाड़े में लोग सजाने लगे हैं. बताया जा रहा है कि ईद का पर्व 20 तथा 21 मार्च को सरहुल पर्व है. बड़कागांव में हर तरफ ईद की रौनक दिखाई देने लगी है. हर साल त्योहार पर प्रखंड के बाजारों से लोग लाखों रुपये की खरीदारी करते हैं. बड़कागांव दैनिक बाजार मुख्य चौक, हजारीबाग रोड, टंडवा रोड, कृषक चौक, बादम चौक, चोपदार बलिया चौक में ईद के बाजार सजी है. लच्छा बेचनेवाले मो मोबिन ने बताया कि यहां 140 से लेकर 300 तक प्रति किलो की सेवई की बिक्री की जा रही है. मनोज गुप्ता ने बताया कि कपड़ों की खरीदारी अधिक मात्रा में की जा रही है. सऊदी टोपी 100 रुपये में बिक रहा है. अन्य टोपियां 60 से लेकर 400 तक में मिल रहा है. .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >