हजारीबाग : बरही बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना और राशि बरामद

Hazaribagh News: हजारीबाग के बरही बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना और नकद बरामद हुआ है.

हजारीबाग से शंकर प्रसाद की रिपोर्ट 

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में 24 अप्रैल को हुई करोड़ों की सोना और कैश लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. झारखंड पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी वाराणसी से की गई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब एक किलो सोना, 20 लाख रुपए नकद, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किया है. 

पकड़े गए आरोपी

वाराणसी से पकड़े गए तीन आरोपियों में पुलिस ने अंतरराज्यीय बैंक लुटेरा गिरोह के सरगना के साथ तीन अपराधियों को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मो. अफजल, पंकज सिंह उर्फ रौनक सिंह और सौरभ यादव उर्फ सोनू बताए गए हैं. पुलिस का कहना है कि ये सभी लंबे समय से बैंक लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं.

हजारीबाग पुलिस यूपी और बंगाल में छापामारी

लूट के बाद से लगातार यूपी और बंगाल में हजारीबाग पुलिस छापामारी कर रही थी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड पुलिस ने यूपी एसटीएफ से संपर्क किया और फिर संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई गई. इसके बाद पुलिस को आरोपियों के वाराणसी में छिपे होने की सूचना मिली.

लूट के जेवर और राशि बरामद

जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोना, कैश और गाड़ी भी बरामद किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो उनके पास से लूट का सामान बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार, लगभग 1 किलो सोना और 20 लाख रुपए नकद के अलावा एक कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. माना जा रहा है कि कार का इस्तेमाल वारदात और फरारी के दौरान किया गया था.

गिरोह के अन्य अपराधियों की तलाश जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस गिरोह ने झारखंड या अन्य राज्यों में पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है. पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

यूपी एसटीएफ ने दी कार्रवाई की जानकारी

इस पूरे ऑपरेशन को लेकर यूपी एसटीएफ ने यह कार्रवाई झारखंड पुलिस के साथ मिलकर की गई और इसमें बड़ी सफलता मिली है. पुलिस का कहना है कि बरही बैंक लूट केस में यह गिरफ्तारी एक अहम कदम है और इससे पूरे मामले के खुलासे में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें:झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >