सामाजिक न्याय के पुरोधा थे बाबासाहेब : सुदेश महतो

ग्राम मलकोको में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

बरही. ग्राम मलकोको में संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, बरही विधायक मनोज कुमार यादव व मांडू विधायक तिवारी महतो ने किया. मौके पर सुदेश महतो ने कहा बाबासाहेब संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय, समानता व मानवाधिकार के सबसे बड़े पुरोधा थे. विधायक मनोज यादव ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनकी शिक्षा पर अमल कर सामाजिक भेदभाव को मिटाकर उनके सपनों का समतामूलक भारत बना सकते हैं. अध्यक्षता आयोजन कमेटी के अध्यक्ष गुलाब कुमार दास ने की. संचालन संयोजक सूरज दास ने किया. कार्यक्रम में खोरठा कॉमेडियन उपेंद्र यादव, गिरजानंदन शर्मा व संतोष ने अपनी कला पेश की. गाजियाबाद के राष्ट्रीय मिशन गायक बहन प्रीति बौद्ध व भाई रविराज बौद्ध ने गीत-संगीत के माध्यम से बाबासाहेब के विचारों को प्रस्तुत किया. मौके पर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, आजसू के डॉ देवशरण भगत, संजय मेहता, निशा भगत, राजसिंह चौहान, कोडरमा सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, प्राचार्य प्रो जयप्रकाश आनंद, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, भगवान केसरी, जिप सदस्य प्रीति कुमारी, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय कुमार यादव, पूर्व जिप प्रतिनिधि मो कयूम अंसारी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, संतोष रविदास, पंसस सहदेव प्रसाद, बाबू काका, दिलीप कुमार, अधीर कुमार, रविदास महासभा बरही प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन दास, भीम आर्मी अध्यक्ष लक्ष्मण राव, मेराज अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >