दारू और झुमरा में निकली आकर्षक झांकियां

रामनवमी

दारू. रामनवमी को लेकर नवमी की रात दारू और झुमरा में अखाड़ों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गयीं. दारू में सभी अखाड़ों ने बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकाला. श्रद्धालु रात भर भगवान श्रीराम और बजरंग बली के गीत पर झूमते रहे. एकता मंदिर क्लब दारू खरिका पूजा समिति की ओर से जीवंत झांकी निकाली गयी. जिसमे बजरंगबली को वृद्ध बानर के वेश में पूंछ फैलाकर बैठने और उसे उठाने का दृश्य दर्शाया गया. बक्सीडीह पूजा समिति ने घूमता शिवलिंग प्रदर्शित किया. बासोबार, भटबिगहा, पेटो, फ्रेंडस क्लब छोटका इरगा, नवयुवक रामनवमी पूजा समिति बडका इरगा ने बजरंगबली और भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की प्रतिमा की झांकी प्रस्तुत की. वहीं झुमरा में बाल समिति जिनगा रामनवमी पूजा समिति की ओर से अश्वमेघ घोड़ा पकड़ते लव-कुश, भगवान राम और बजरंगबली की जीवंत झांकी प्रदर्शित की गयी. इसके अलावे महेशरा, रामदेव खरिका, सेना क्लब झुमरा, तिलैया, गोपलो समेत कई रामनवमी पूजा समिति ने आकर्षक झांकी निकाली.

मुस्लिम समुदाय ने बांटे चना व शरबत

दारू जबरा चौक पहुंचने वाले सभी जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के बीच मुस्लिम समुदाय की ओर से शरबत व चना का वितरण कर एकता की मिसाल कायम की गयी. जबरा के मो इरसाद, अफजल, अमजद, मो बारीक, मो शमशुदीन समेत कई लोगों ने इस कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. झुमरा में भी कई लोगों ने स्टॉल लगाकर गुड़-चना का वितरण किया. श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाये गये थे.

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद :

रामनवमी जुलूस को लेकर दारू प्रखंड प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद थी. जुलूस में सीओ रामबालक कुमार, बीडीओ हारून रशीद, थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने पुलिस टीम के साथ जुलूस संपन्न कराने में अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >