कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद के भाई के साथ मारपीट प्राथमिकी दर्ज

बादम नदी के सामने 12-15 लोग कार के ऊपर पथराव करने लगे और गाड़ी को रोक दिया.

बड़कागांव. बड़कागांव विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज के साथ 11 नवंबर की रात मारपीट की घटना हुई है. इस संबंध में अंकित राज के साथ बैठे आशीष कुमार साव ने बड़कागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना को दिये आवेदन में कहा है कि 11 नवंबर की रात करीब नौ बजे गोंदलपुरा से बड़कागांव अंकित राज और आशीष कुमार साव लौट रहे थे. इसी बीच बाबुपारा बादम नदी के सामने 12-15 लोग कार के ऊपर पथराव करने लगे और गाड़ी को रोक दिया. दोनों को गाड़ी से खींच कर बाहर निकाला और मारपीट करने लगे. धारदार हथियार व पिस्टल लेकर जान से मारने की कोशिश करने लगे. शोरगुल सुन कर सहयोग के लिए ग्रामीण वहां पहुंचे. दर्ज प्राथमिकी में उपेंद्र महतो, संतोष महतो, जगी कुमार, रवि महतो, बाजू महतो सभी हरली निवासी पर मारपीट करने एवं गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में बड़कागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

मारपीट की अलग-अलग घटना में दो लोग घायल

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में मारपीट की अलग-अलग घटना में दो लोग घायल हो गये. मंगलवार को मारपीट में बुचई निवासी 18 वर्षीय सोहन राणा (पिता प्रकाश राणा) तथा दूसरी घटना में बरकट्ठा निवासी 65 वर्षीया मनवा (पति स्व नागेश्वर राणा) घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >