हजारीबाग. जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रखंड व मंडल अध्यक्षों की बीएलए-2 की समीक्षा बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष निसार खान ने की. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने कहा कि एसआइआर की तैयारी एवं नागरिकों की मौलिक अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. उन्होंने संगठन की वर्तमान स्थिति, बूथ स्तर की तैयारियां तथा आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की. कहा कि अध्यक्ष बीएलए-2 की नियुक्तियां कर चुके हैं, जो नियुक्तियां अब तक बाकी है, उसे करके शीघ्र इसकी सूची जिला कार्यालय को समर्पित करें. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया. बैठक में प्रदेेश महासचिव सुरजीत नागवाला, शांतनु मिश्रा, शैलेंद्र कुमार यादव, सचिव रेणु देवी, मनीषा टोप्पो सयुंक्त सचिव डाॅ प्रकाश कुमार, मुन्ना सिंह, अशोक देव, शशि मोहन सिंह, देवराज कुशवाहा, परवेज अहमद, सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, मुकेश पासवान, कृष्णा किशोर प्रसाद, अजय प्रजापति, मनोज नारायण भगत, विरेंद्र कुमार सिंह, राजू चौरसिया, नरेश गुप्ता, कजरु साव, सुनील कुमार ओझा, धीरज कुमार सिंह, दिलीप कुमार रवि, जावेद इकबाल, दीपक गुप्ता, बाबर अंसारी, विजय कुमार सिंह, मोहम्मद रब्बानी, सैयद अशरफ अली प्रखंड अध्यक्षों में मोहम्मद मोइनुद्दीन, प्रदीप मंडल, अब्दुल मनान वारसी, अब्बास अंसारी, नौशाद आलम, नरसिंह प्रजापति, गोवर्धन गंझू, कृष्ण चंद्र यादव, आरिफ अंसारी
बीएलए-2 की नियुक्ति जल्द पूरी कर सूची जिला कार्यालय को सौंपे : भूपेंद्र
जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड व मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठक
