हाथी के पटकने से एक व्यक्ति घायल

झुंड से बिछड़ा हाथी ने रविवार को एक व्यक्ति को पटक कर घायल कर दिया.

दारू.

झुंड से बिछड़ा हाथी ने रविवार को एक व्यक्ति को पटक कर घायल कर दिया. घायल व्यक्ति शंकर महतो दारू के पुनाई बसरिया गांव की है. शंकर ने बताया कि सुबह करीब सात बजे अपना खेत देखने बसरिया के मंझली सोती चोराढ जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में हाथी पीछे से आते देख भागने लगा. हाथी दौड़ाकर सूंड से लपेट कर ऊपर फेंक दिया. इससे शंकर को गंभीर चोट आयी है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल ले गये. जानकारी के अनुसार दो माह पहले इसी गांव से सटे कबिलासी के पूर्व मुखिया राखी देवी के पति अशोक रविदास को हाथी ने पटक कर मार दिया. इससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई थी. इस घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है. गांव में हाथी आते ही लोग भयभीत हो जाते हैं. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथी को इस क्षेत्र से भगाने और घायल शंकर के इलाज में सहायता करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >