प्रतिनिधि कटकमसांडी कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर पंचायत में 14 अप्रैल को रविदास आंबेडकर संघ शाहपुर के तत्वावधान में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती मनायी जायेगी. कार्यक्रम में भारत मुक्ति मोर्चा झारखंड की कार्यकारी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा पूनम यादव मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थिति रहेंगी. यह जानकारी डां अजीत कुमार दास ने दी. आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के सदस्यों ने अभी से ही व्यापक स्तर पर तैयारियां करनी शुरू कर दी है. फुटकर दुकानदारों ने सीओ को ज्ञापन दिया अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से मुक्त रखने की मांग की बरही. बरही के करियातपुर, बाराटांड, दुधपनिया, कोरियाडीह व धनवार के छोटे फुटकर दुकानदारों ने शुक्रवार को बरही अंचलाधिकारी को ज्ञापन दिया. ज्ञापन में कहा है कि वे लोग अत्यंत ग़रीब वर्ग के है व ग्रामीण सड़क के किनारे पचीस तीस वर्षों से छोटे छोटे दुकान चलाकर अपना व परिवार का परवरिश कर रहें है. उनके दुकानों से किसी को भी आवागमन में कोई बाधा नहीं पहुंचता है. अतिक्रमण के नाम पर दुकानों को हटा देने से उनके सामने जीविका का संकट उतपन्न हो जायेगी. उन्होंने परिवार की आजीविका व राइट टू लाइवलीवुड को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई से उन्हें मुक्त रखने की फरियाद की है. दिशोम सरहुल महोत्सव की समीक्षा बैठक आज चुरचू. प्रखंड के बागजोबरा में दिशोम बाहा सरहुल महोत्सव की समीक्षा बैठक 11 अप्रैल शनिवार को रखी गयी है. कमेटी में अध्यक्ष गुरुदयाल हांसदा ने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों को झरना झारखंड की ओर से सम्मानित किया जायेगा.
14 अप्रैल को मनायी जायेगी आंबेडकर जयंती

14 अप्रैल को मनायी जायेगी आंबेडकर जयंती
Copied link
कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर पंचायत में 14 अप्रैल को रविदास आंबेडकर संघ शाहपुर के तत्वावधान में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती मनायी जायेगी.