नाबालिग ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

थाने में दी लिखित शिकायत

कटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने दुष्कर्म के आरोप में थाना में लिखित शिकायत की है. आवेदन में कहा है कि दो अप्रैल की शाम बेस गांव का एक युवक मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर गलत नीयत से हजारीबाग के हुरहुरु मुहल्ला के एक मकान में ले गया. वहां डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया. इस बारे में किसी को बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी. तीन अप्रैल की सुबह वह किसी तरह घर पहुंची और अपने माता-पिता को सारी बात बतायी. इसके बाद परिजनों ने आरोपी को बुलाकर पूछताछ की. फिर उसे उसके पिता को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया. इधर, आरोपी युवक ने भी नाबालिग के परिजनों पर मारपीट करने व पेशाब पिलाने का आरोप लगाया है. इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है.

दनुआ घाटी में कार दुर्घटना, दंपती सुरक्षित

चौपारण. दनुआ घाटी में सोमवार को एक कार (बीआर02क्यू-4912) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गयी. घटना में कार पर सवार पति-पत्नी बाल-बाल बचे. कार सैयद इकबाल अरशद चला रहे थे. घटना में दंपती को हल्की चोटें आयी है. स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों को इलाज के लिए एनएचएआइ के एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. कार हजारीबाग से गया की ओर जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >