नमन विद्या में कृषि उत्सव

बच्चों ने उगायी फसल, समझा खेती का मर्म

हजारीबाग. नमन विद्या परिसर में बुधवार को कृषि उत्सव का आयोजन किया गया. सुबह आठ बजे से 11 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कक्षा प्रेप से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के सामने महीनों की मेहनत का प्रदर्शन किया. इस उत्सव में बच्चों ने अपने माता-पिता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था. उत्सव में विद्यार्थियों को 84 समूहों में बांटा गया था. 100 वर्ग फुट भूमि पर 84 क्यारी बनायी गयी थी. जिसमें विद्यार्थियों के समूह ने विभिन्न प्रकार की फसलें और पौधे उगाये. इनमें अनाज, सब्जियां, तिलहन, मसाले व औषधीय पौधे शामिल थे. हर क्यारी में लगे क्यूआर कोड के माध्यम से पौधों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी, जिसे अभिभावकों ने देखा. प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने बीज बोने से लेकर पौधों की देखभाल तक की पूरी प्रक्रिया का अनुभव साझा किया. सभी फसलें जैविक खाद से तैयार की गयी थीं और किसी रसायन का उपयोग नहीं किया गया. प्रदर्शनी में जैविक खेती, छऊ मुखौटे, मिट्टी के गुलदस्ते, पेंटिंग, पुष्प प्रदर्शन और कृषि मॉडल आकर्षण रहा. कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों की सराहना करते हुए इसे अनूठी पहल बतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >