1000 से अधिक असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई

ईद, सरहुल व रामनवमी पर्व को लेकर जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने की तैयारी

हजारीबाग. ईद, सरहुल व रामनवमी पर्व में विधि व्यवस्था बनी रहे, इसे लेकर जिले के सभी थाना में एक हजार से अधिक असामाजिक व शरारती तत्वों को चिह्नित कर बीएनएस की धारा 126 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उक्त सभी लोगों को नोटिस करने की प्रक्रिया चल रही है. एसपी अंजनी अंजन ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्र के असामाजिक व शरारती तत्वों को चिह्नित करें. इसके लिए मुहल्लेवासियों से सहयोग ले. समाज के प्रबुद्ध लोगों का संपर्क नंबर लें. पर्व के दौरान पल-पल की खबर मुहल्ले के प्रबुद्ध लोगों से लेते रहे. सभी थानेदारों को यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी समुदाय के बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर पर्व को शांति व सौहार्द्र वातावरण में मनाने के लिए सहयोग लें.

शहरी क्षेत्र के थानों में 550 लोग चिह्नित

हजारीबाग शहरी क्षेत्र के विभिन्न थानों में अबतक पर्व के मद्देनजर 550 शरारती व असामाजिक लोगों को चिह्नित कर बीएनएस की धारा 126 के तहत कार्रवाई की गयी है. जिन पर कार्रवाई गयी है, उन्हें थाना स्तर से नोटिस भेजने की प्रक्रिया चल रही है. इनमें सदर थाना में 77, लोहसिंघना थाना में 126, कोर्रा थाना में 104, बड़ाबाजार टीओपी में 150 और मुफ्फसिल थाना में 93 लोग शामिल हैं. अन्य असामाजिक व शरारती तत्वों को चिह्नित करने की कार्रवाई पुलिस कर रही है. इसके अलावे जिले के बरही, चौपारण, बरकट्ठा, गोरहर, पदमा, इचाक, विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू, चरही, गिद्दी, उरीमारी, बड़कागांव, केरेडारी, कटकमदाग, कटकमसांडी समेत सभी थाना में बीएनएस की धारा 126 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >