कटकमसांडी. हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के रेबर पंचायत के चरेवाटांड़ में प्यार में नाकाम प्रकाश भुइयां (23 वर्ष) ने रविवार को आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले उसने किसी को वीडियो कॉलिंग की थी. इसके बाद चरेवाटांड़ गांव के बड़का आम पेड़ में फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.
अर्पिता सोनी व ईशा कुमारी को रजत पदक
हजारीबाग. विनोबा भावे विवि के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अर्पिता सोनी और ईशा कुमारी को रजत पदक मिला है. इन्होंने अपने विभागाध्यक्ष डॉ केके गुप्ता के साथ बुंदेलखंड विवि, झांसी में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन-2026 में भाग लिया था. इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन विज्ञान भारती के तत्वावधान में 20 से 22 मार्च तक हुआ. यह जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ गुप्ता ने बताया कि कार्बनामृता शीर्षक का शोध प्रदर्शन विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया. जिसके लिए इन्हें रजत पदक से पुरस्कृत किया गया. विद्यार्थी प्रभात और धीरज की प्रस्तुति को भी काफी सराहा गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.