जुलूस में आस्था का सैलाब, जय श्री राम से गूंजे क्षेत्र

महावीरी झंडों के साथ सड़कों पर निकले रामभक्त, दिखाये पारंपरिक हथियारों से खेल

चौपारण. प्रखंड में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. महावीरी झंडे के साथ रामभक्त सड़कों पर निकले. जुलूस में एक से बढ़कर एक जीवंत झांकियां देखने को मिली. कोरियाडीह की जीवंत हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. दैहर, झापा, चक्रसार, चौपारण, मानगढ़, करमा, बसरिया, रामपुर, पाण्डेयबारा, सिंघरांवा, चोरदाहा, इंगुनियां, भगहर, परसातरी, हजारीधमना, बेला सहित कई जगहों पर मेला लगा. यहां अलग-अलग गांव से चलकर महावीरी झंडे के साथ रामभक्त पहुंचे. इस दौरान इलाका जय श्री राम-जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा. जुलूस के दौरान चप्पे-चप्पे पर प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया. जुलूस में विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला, जिप सदस्य राकेश रंजन, आरती कौशल, रवि शंकर अकेला, प्रमुख पूर्णिमा देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक, राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, अनिल पांडेय, राकेश पांडेय, भुनेश्वर यादव, गुलाबी यादव, बिनोद सिंह, किशोर सिंह, अरविंद सिन्हा, जानकी यादव, सियाराम सिंह, प्रदीप केसरी, गंदौरी दांगी, सुनीता देवी, मंजू देवी, देवंती देवी सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >